- मिश्राना पुलिस चौकी के मोहल्ला शांतीनगर में हुई वारदात
- रक्षाबंधन पर्व पर पैतृक गांव गए थे घर वाले
सदर कोतवाली की पुलिस चौकी मिश्राना क्षेत्र के तहत गढ़ी रोड स्थित मोहल्ला शांतीनगर निवासी पूर्व कानूनगो बलराम प्रसाद के मकान का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए और 17 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कोतवाली धौरहरा के गांव गुलरिया तालुके अमेठी निवासी रिटायर्ड कानूनगो बलराम प्रसाद का मकान सदर कोतवाली की मिश्राना पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में हैं। रिटायर्ड कानूनगो बलराम प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र योगश अपनी पत्नी और बहन के साथ मकान में रहता है। रक्षाबंधन पर्व होने के कारण तीनों लोग मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला डालकर सायं करीब चार बजे पैतृक गांव चले गए। इधर चोरों ने शुक्रवार को मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़ दिए और सेफ और बक्सों का ताला तोड़कर सामान खंगाल लिया। शुक्रवार की सायं आसपास के लोगों ने उन्हें चोरी होने की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर 17 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, पायल, चार जोड़ी बिछिया, एक लैपटॉप, एलसीडी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोर कर ले गए। शहर कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 000
सूचना के ढाई घंटे बाद पहुंची पुलिस
रिटायर्ड कानूनगो बलराम प्रसाद के पुत्र ने घटना की सूचना मिश्राना चौकी इंचार्ज जयप्रकाश यादव को रात करीब साढ़े आठ बजे दी, लेकिन पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया और मौके पर नहीं पहुंची। कई बार फोन करने के बाद
करीब 20 दिनों से मोहल्ले में नहीं पहुंची पुलिस
रिटायर्ड कानूनगो के मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी की वारदात के बाद मिश्राना पुलिस चौकी की गश्त व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है। मोहल्ले वालों की मानें तो करीब 20 दिन से मोहल्ले में पुलिस की गश्त नहीं हुई। पुलिस गश्त करते समय रात में हूटर भी बजाती है, लेकिन किसी ने हूटर की भी आवाज नहीं सुनी।