फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया निघासन पुलिस का सम्मान

Mon, 26 Jan 2015 12:39 AM IST
निघासन-खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर बदमाश/डालू गुप्ता के  मुठभेड़ में मार जाने के बाद रविवार को कस्बे के लोगों ने निघासन थाने की पुलिस टीम का सम्मान किया। लोगों ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर सीओ मो. इब्राहीम, एसओ रामकुमार और टीम में शामिल पूरी निघासन पुलिस को बैज लगाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कस्बे की समाजसेवी ऊषा दीक्षित के प्रतिष्ठान पर हुए आयोजित सम्मान समारोह में सपा कार्यकर्ताओं राकेश बाथम, निसार अहमद, अयूब, मुन्ना उस्मानी, ऊषा दीक्षित, जयशंकर दीक्षित, दृगपाल सिंह, लेखराम भास्कर आदि ने डालू गुप्ता का क्षेत्र में व्याप्त दहशत का जिक्र करते हुए मुठभेड़ में उसे मार गिराने वाली पुलिस टी को बधाई दी। समारोह में सीओ मो. इब्राहीम, एसओ आरके यादव, उप निरीक्षक वीर सिंह, रामभरोसे सहित सिपाहियों सत्यप्रकाश, श्रवण सिंह, राजीव सिंह और जुबेर को शाल ओढ़ाकर व बैज लगाकर सम्मानित किया। लोगों ने बग्गा का पूरी हिम्मत के साथ पीछा करने और उसके शातिर साथी डालू गुप्ता को मार गिराने के लिए पुलिस टीम की सराहना की। लोगों ने कहा कि इससे इस इलाके को बग्गा के आतंक से काफी हद तक राहत  मिली है। कार्यक्रम में सीओ मो. इब्राहीम ने भी लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही। उधर हनुमान मंदिर पर हुए एक अन्य कार्यक्रम में भी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक चौधरी, हरवंश सिंह, शिवकुमार पांडे, हरीशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें