फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के साथ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2015 11:12 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 14 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दुराचार का मुकदमा दर्जकर आरोपी का चालान भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय बालिका मंगलवार देर रात को लघु शंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी समय गांव के ही युवक लालाराम उर्फ अमित ने उसे पकड़ लिया और उसे जबरन पास में स्थित छप्पर के नीचे ले जाकर दुराचार किया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले आ धमके और युवक को पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट के तहत धारा 376 एवं 236  में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी लालाराम का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें