फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से ग्रामीण की मौत, झोला छाप पर रिपोर्ट

Wed, 07 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       फरधान। 
विज्ञापन
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
परिवार वालों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
विज्ञापन

सैदापुर सरांय निवासी 55 वर्षीय कैलाश कुमार की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वालों ने गांव के झोला छाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अनिल ने बताया कि उनके पिता को कई दिन से बुखार आ रहा था। रविवार को उन्होंने गांव के ही झोला छाप डॉक्टर यासीन को दिखाया था, जिस पर उन्होंने पिता को एक इंजेक्शन भी लगाया था। अनिल का कहना है कि इंजेक्शन लगने के बाद भी जब बुखार नहीं उतरा और पिता की हालत बिगड़ती नजर आई तो लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन गांव के डॉक्टर ने एक दो दिन में फायदा होने का भरोसा दिलाया, जिस पर मंगलवार को उनकी हालत और बिगड़ गई। वह लोग सीएचसी फरधान ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनिल का कहना है कि जिला अस्पताल से बुधवार को उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वह किसी वाहन का इंतजाम करते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। अनिल ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ फरधान थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि इस बाबत फरधान एसओ शिवानंद यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सही इलाज में देरी का लगता है। फिरभी परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की विवेचना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें