फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सहित दोनों बहनों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Mar 2017 12:39 AM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का हाल
विज्ञापन

बड़ी की जगह छोटी बहन दे रही थी बोर्ड परीक्षा
प्रवेशपत्र और पंजीकरण में बदला गया था फोटो 
क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा केंद्र आरपी इंटर कालेज सहदेवा में बड़ी की जगह छोटी बहन परीक्षा देते हुए पकड़ी गई थी, इस मामले में पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर नियुक्त आंतरिक सचल दल के सदस्यों की तहरीर पर कालेज के प्रधानाचार्य समेत दोनों बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी कर षडयंत्र करने आदि धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। 
पुलिस के अनुसार परीक्षा केंद्र आरपी इंटर कालेज, सहदेवा में नकल की शिकायत पर 21 मार्च द्वितीय पाली में एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ एलडी भारती, इंस्पेक्टर जीएस पांडे आदि कालेज पहुंचे थे। इस दिन केंद्र पर इंटर भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हो रही थी। एसडीएम ने केंद्र पर नियुक्त आंतरिक सचल दल के सदस्यों देवेंद्र कुमार, रोली सिंह, अर्जुन यादव से परीक्षा केंद्र पर हो रहे परीक्षा कक्षों में तलाशी लेने का निर्देश दिया था जिसमें कमरा नंबर 12 में पल्लवी सिंह की जगह उसकी छोटी बहन सौरभी सिंह को परीक्षा देते हुए पकड़ा था जो अपनी बहन पल्लवी की जगह भौतिक विज्ञान प्रथम का पेपर हल कर रही थी। सचल दल के सदस्यों ने बोर्ड से प्राप्त उपस्थिति शीट में पल्लवी की जगह सौरभी की फोटो नहीं पाई गई अलबत्ता प्रवेश पत्र पर पल्लवी की जगह सौरभी का फोटो था, जिसे कालेज के प्रधानाचार्य ने प्रमाणित किया था इसके अलावा  कक्षा 11 के पंजीकरण में भी पल्लवी के स्थान पर सौरभी का फोटो लगा कर स्कूल प्रधानाचार्य ने प्रमाणित कर रखा था। सचल दल के सदस्यों का कहना है कि आरपी इंटर कालेज में सुनियोजित तरीके से प्रधानाचार्य की मिलीभगत से अनियमितता की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने सचल दल के तीनों सदस्यों देवेंद्र कुमार, रोली सिंह और अर्जुन यादव को वादी बनाकर प्रधानाचार्य तथा छात्रा पल्लवी और छोटी बहन सौरभी के खिलाफ धारा 419, 420 तथा 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई वीर सिंह को सौंपी गई है। 
इस घटना का दिलचस्प पहलू यह है कि पूरे घटनाक्रम में आंतरिक सचल दल के तीनों सदस्यों को ही वादी बनाया गया है जबकि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख में हो रही थी। एसडीएम को फोन पर धांधली की सूचना दी गई थी, बावजूद इसके कक्ष निरीक्षकों तथा केंद्र व्यवस्थापक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। और तो और दर्ज रिपोर्ट में संबंधित छात्राओं का पता अज्ञात दर्ज किया गया है और अनुक्रमांक भी गलत दर्ज कर दिया। 

उधर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओपी गुप्ता ने बताया कि प्रधानाचार्य की गलती है, केंद्र व्यवस्थापक निर्दोष है। अनुक्रमांक गलत दर्ज किए जाने पर उनका कहना था कि विवेचना में सही कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंतरिक स्टाफ बदल दिया गया है।
विज्ञापन


मोहम्मदी की बोर्ड परीक्षा संबंधी खबर का जोड़
पेपर निरस्त करने के लिए डीआईओएस ने सचिव को लिखा पत्र  
डीओईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने बड़ी बहन के स्थान पर छोटी बहन द्वारा पेपर दिए जाने के मामले में भौतिक विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की उक्त परीक्षा केंद्र की परीक्षा निरस्त करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेजा है और इस मामले की जांच राजकीय हाईस्कूल के ज्ञानसिंहपुरवा के प्रधानाचार्य राज नरायन वर्मा सौंपी हैं। जिन्होंने बुधवार को मोहम्मदी जाकर कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं। डीआईओएस का कहना है कि केंद्र पर ड्यूटी कर रहे कॉलेज स्टाफ को हटा दिया है और वहां की निगरानी की जिम्मेदारी एबीएसए मोहम्मदी सहित एबीआरसी को सौंपी है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की संस्तुति के मिलते ही उक्त केंद्र की भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी और बोर्ड परीक्षा के बाद जीआईसी लखीमपुर में परीक्षा कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें