फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा, लाखों का नुकसान

Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान।
विज्ञापन
ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- हादसे में ट्रक चालक भी घायल, रात में हुआ हादसा
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भरी कैरटों को बरेली से लेकर गोरखपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर फरधान कस्बे में सीएचसी के पास पलट गया, जिससे करीब 19 लाख का माल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया। गनीमत यह रही हादसा दिन में नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। 
विज्ञापन

बरेली जिले के तहसील नवाबगंज के गांव धौरेहरा निवासी चालक दिनेश शर्मा ने बताया उसके मालिक का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। गुरुवार की रात वह अपने साथी ख्यालीराम के साथ कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भरी ट्रक को बरेली से लेकर गोरखपुर जा रहा था। लखीमपुर-गोला रोड पर रात 11 बजे फरधान कस्बे में ट्रक की कमानी टूट गई। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें भरी बोतलें टूट गईं। ट्रक में करीब 19 लाख का माल भरा था। हादसे में ट्रक चालक दिनेश शर्मा के सिर और हाथ में चोट आई है। उसने स्थानीय डाक्टरों से अपना इलाज कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें