फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हैदराबाद थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गोला और सीतापुर जिले के हरगांव क्षेत्र से चोरी की गईं दो बाइकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

पुलिस चौकी ढकवा प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम दरोगा सुंदर सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम भल्लिया बुजुर्ग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच ग्राम सकेथू निवासी छोटे सिंह बाइक लेकर आ पहुंचा। पुलिस ने जब कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस उसे थाने लाई और पूछताछ की। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके पास से बरामद डीलक्स बाइक यूपी 31एसी 5824 उसने एक दिन पूर्व हरगांव चीनी मिल गेट से चुराई गई थी। इसी प्रकार पांच जनवरी को एक पैशनप्रो बाइक यूपी 31एन8577  भल्लिया बुजुर्ग गांव के पास से चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पैशनप्रो बाइक को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली गोला में बाइक चोरी के पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें