फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू भरा ट्रैक्टर लेकर भागते चालक को पकड़ा

Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
विज्ञापन
बालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- अवैध खनन करके ट्रैक्टर-ट्रॉली में ला रहा था चालक
विज्ञापन

- पुलिस को सौंप कर दिए कार्रवाई के निर्देश, खनन माफिया में हड़कंप
एसडीएम शादाब असलम ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है, जिस पर शारदा नदी से अवैध खनन की बालू भरी हुई थी। बताया गया है कि चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग रहा था, लेकिन एसडीएम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। एसडीएम ने उसे पुलिस के हवाले कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम श्री असलम पलिया भीरा मार्ग पर निकले हुए थे कि शारदा पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी, जिस पर बालू लदी हुई थी। उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह भाग निकला। तब उसका पीछा कर उन्होंने उसे पकड़ लिया। पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को मय बालू पुलिस के हवाले किया गया है। एसडीएम ने इसमें कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से शारदा नदी तट से बालू का अवैध खनन करने वाले माफिया में हड़कंप मच गया है। बता दें कि यहां अर्से से बालू खनन का कार्य हो रहा है, लेकिन प्रशासन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। लेकिन नवागत एसडीएम ने अब अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें