स्कूल जाते समय दो बहनों से छेड़छाड़ की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो
युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों
आरोपियों पर पाक्सोएक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पीड़ित बहनों ने
इस शिकायत एसपी अरविंद सेन से की। शहर कोतवाल शिवशंभू जायसवाल ने बताया कि
पीड़ित बहनें नाबालिग हैं। आरोप है कि स्कूल जाते समय मोहल्ले का ही रहने
वाला कामरान और उसका एक अन्य साथी दोनों बहनों से छेड़छाड़ और गाली-गलौज
करते हैं। दोनों के पास तमंचे भी हैं। इसकी शिकायत करने पर आरोपी युवक की
मां उल्टे उनसे ही गाली-गलौज करती है।