फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर डालने के विवाद में मारपीट, हवाई फायरिंग

Wed, 28 Oct 2015 07:21 PM IST
सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम बेलाबोझी गांव में मंगलवार की देर शाम निकास के पानी पर गोबर डालने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तमंचे से हवाई फायरिंग भी की गई है। एक पक्ष के पिता-पुत्र इस घटना में घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को चिकत्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलाबोझी निवासी दाताराम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया गोबर डालने को लेकर पहले मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद उसके गांव के ही मोहनलाल, सुनील, कमलेश, सुधीर ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जमकर पिटाई की, जिसमें वह और उनके पुत्र अरविंद को गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी ने तमंचे से हवाई फायरिंग की और धमकी देते हुए चले गए। उधर दूसरे पक्ष के मोहनलाल के अनुसार उनके घर के सामने सरकारी नल है जहां पानी का निकास हैं, वहीं दाताराम गोबर डाल रहे थे, कहासुनी हो गई थी। उधर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में मारपीट हुई है। एक व्यक्ति के पैर में चोट लगी है तथा दूसरे के सिर में मामूली चोट है फायरिंग की बात गलत है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें