किशनपुर सेंक्चुरी क्षेत्र के पिपरिया भूड़ के मजरा हजारीपुर में एक बाघिन ने युवक पर हमला कर दिया। हजारीपुर निवासी नन्हे (22) मंगलवार शाम शारदा नदी के किनारे अपने खेत से घर लौट रहा था।
तभी वहां पर एक बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी शोर मचाते हुए बाघिन की ओर दौड़ पड़े। ऐसे में बाघिन युवक को छोड़ कर भाग गया।
बाघिन ने युवक के सिर और कंधे पर पंजा मारा है। घायल को कस्बा भीरा के निजी अस्पताल में लाया गया है। लोगों ने बताया कि ये बाघिन पिछले एक महीने से इलाके में घूम रही है। खेतों में काम करने गए लोगों को रोजाना मिल जाती थी। चार दिन पहले गांव के दारा सिंह पर बाघिन दौड़ी थी लेकिन बाद में ठिठक गई थी।