फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति को अपने ही बेटों से जान का खतरा

Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
pradhan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानपति ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
कहा, अगर मौत हो तो पोस्टमार्टम जरूर कराएं
गांव की प्रधानी को लेकर रंजिश और विवाद की खबरें तो आम बात हैं लेकिन पलिया ब्लाक के त्रिकोलिया गांव में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की प्रधान महिला हैं और उनके पति ने उनकी प्रधानी चलाने के चक्कर में बेटों द्वारा उसकी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इसके लिए पुलिस को तहरीर भी दी है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कहा गया है कि उनकी जान लेने की कोशिश उनके बेटे कर भी चुके हैं।
संपूर्णानगर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम त्रिकोलिया की प्रधान मिथलेश कुमारी के पति शेष प्रकाश शर्मा ने  कहा है कि वह 15 वर्षों से समाज की सेवा कर रहा है तथा दो बार प्रधानी का चुनाव हारकर तीसरी बार ईमानदारी के दम पर अपनी पत्नी को प्रधान बनाया है। तहरीर में अपने बेटों पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब तीन महीनों से उनके बेटे प्रधानी में धन लूटने के चक्कर में रोज उन्हें किसी न किसी रूप में जान से मारने के प्रयास में लगे रहते हैं ताकि मरने के बाद मां से जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाकर पांच साल प्रधानी चला सकें। कहा गया है कि कई बार लड़कों ने मारने का प्रयास किया लेकिन ग्रामवासियों के सहयोग से वह बच सके। आरोप है कि बीती 27 जुलाई को भी उसके छोटे पुत्र ने उनको जान से मारने का प्रयास किया और उनके कपड़े फाड़ दिया और साथ ही मोबाइल भी तोड़ दिया। किसी तरह वह बचकर निकले। तहरीर में प्रधानपति ने यह भी कहा है कि यदि उनकी मौत हो जाए और बेटे बीमारी आदि से मौत बताएं तो उनका पोस्टमार्टम पुलिस जरूर कराएं। ताकि इससे मौत का कारण पता चल सके। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रधानपति ने अपने बेटों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी जान की हिफाजत की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानपति की तहरीर मिली है, जिसमें तीन बेटों पर प्रधानी के चक्कर में उनको प्रताड़ित करने व जान से मारने  के प्रयास का आरोप लगाया गया है। बेटों को थाने बुलवाया गया है। 
-केपी सिंह, एसओ संपूर्णानगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें