फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की ताबड़तोड़  छापामारी से मचा हड़कंप

Tue, 29 Nov 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   बेलरायां। 
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिकुनियां में तीन, सिंगाही में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग ने तिकुनियां और सिंगाही इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सिंगाही कस्बे में 10 और तिकुनियां में तीन लोगों को बिजली चोरी से जलाते हुए पकड़ लिया। जेई तिकुनियां और जेई निघासन की ओर से पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

तिकुनियां बिजली उपकेंद्र के जेई विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ कस्बा तिकुनियां में छापा मारा। छापे के दौरान जहीरउद्दीन, शब्बीर अली और मोहम्मद मोहशिम को खंभे से तार जोड़कर बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। तिकुनियां पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेई निघासन अजय कुशवाहा ने टीम के साथ छापेमारी कर कस्बा सिंगाही निवासी किरनलाल सोनी, अनूप वाजपेई, सचिन गुप्ता, परमेश्वर, मुरारी लाल गांधी, रमेश चंद्र त्रिवेदी, मंदीप, इसरार, खेरुन्निशा, उमेश सोनी समेत 10 लोगों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि उमेश सोनी अपने मृतक भाई सुरेश सोनी और मंदीप अपने बाबा के नाम का कनेक्शन अवैध रूप से चला रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कनेक्शन बकाया जमा न होने के कारण पूर्व में काटे जा चुके थे, इसके बाद भी आरोपियों ने खंभो से तार जोड़ लिया और चोरी से बिजली जला रहे थे। जेई ने जुर्माना अदा करने पर सौरभ गुप्ता, रामसेवक और सतीश को मौके पर जुर्माना लेने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें