फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हर पहलू पर कर रही गौर

Wed, 05 Aug 2015 10:57 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पटिहन के पूर्व ग्राम प्रधान और सपा नेता श्रीकृष्ण भास्कर को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। मामले में मंगलवार की देरशाम एक पूर्व प्रधान और उनके साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गौर कर रही है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण भास्कर सोमवार की देर रात नगर से बाइक द्वारा अपने घर पटिहन जा रहे थे। वह घर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी। गोली उनकी गर्दन में लगी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले थे।  लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जख्मी सपा नेता ने बताया था कि एक बाइक पर सवार दो लोग उनका पीछा कर रहे थे जब वह घर के पास पहुंचे तो उन्होंने गर्दन में गोली मार दी। जख्मी सपा नेता को  सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मंगलवार को इस मामले में घायल पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान लक्ष्मण और उनके साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज तो कर लिया गया है लेकिन हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें