फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी का मामला दर्ज कर पुलिस ने झाड़ा पल्ला 

Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां खीरी।
विज्ञापन
रुपया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- व्यापारी और उसके परिवार में दहशत बरकरार
- व्यापारी की निगरानी में लगे पुलिसकर्मी भी हटाए 
- किराना व्यापारी से 25 लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला 
 किराना व्यापारी प्रवीन गोयल से पत्र भेजकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस ने व्यापारी की सुरक्षा के दृष्टिगत लगे दो सिपाहियों को भी हटा लिया है। व्यापारी और उसके परिवार में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि 20 मई अज्ञात युवक ने कस्बे के मोहल्ला बगिया निवासी किराना व्यापारी प्रवीन गोयल के घर एक सात वर्षीय बच्चे के हाथ से धमकी भरा पत्र भिजवाया था। जिसमें 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी गई थी। धमकी भरे पत्र की जानकारी मिलते ही पीड़ित व्यापारी और उसके परिवार के अलावा अन्य व्यापारी भी दहशत में आ गए। मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से दो सिपाही लगाए थे। रविवार की देर सायं तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिसकर्मी भी हटा लिए गए। पुलिस घटना को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। चार दिन बाद भी पत्र लेकर व्यापारी के घर पहुंचे बच्चे के भी बयान लेने की विवेचक ने जरूरत नहीं समझी। जांच के नाम पर पुलिस महज खानापूरी कर रही है। उधर, पीड़ित परिवार दहशत में हैं। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुामर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कस्बे में पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें