फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सजगता से बच गए 23.50 लाख

Thu, 16 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रात्रि गश्त के लिए चौकी इंचार्ज को सशस्त्र सिपाही मयस्सर नहीं
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक के जिस एटीएम कक्ष में बदमाश घुसे थे, उसमें दो एटीएम हैं। दोनों एटीएम में करीब 23.50 लाख रुपये थे, जो चौकी इंचार्ज की सक्रियता से बच गए। हालांकि इससे बैंकों की अपनी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस जवानों की कमी का खुलासा जरूर हो गया। एटीएम पर बैंक का कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। वहीं चौकी इंचार्ज को रात्रि गश्त के लिए हमराही के तौर पर सिपाही तक मयस्सर नहीं है। उधर, घटना की सूचना पाकर बैंक के अधिकारियों ने एटीएम को हुए नुकसान का जायजा लिया। 
विज्ञापन

उधर, चौकी इंचार्ज पर हमले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तेजी दिखाई और एटीएम लूट के प्रयास के मामले में गुरुवार को मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अमित वर्मा को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने पकड़े गए युवक को पहचान लिया हैै। वहीं सीओ सिटी एमपी सिंह ने कहा है कि अभी कुछ नहीं कह सकते। संदेह के आधार पर पकड़े गए अमित वर्मा से अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में तीन बदमाशों के होने की बात सामने आई है। तीसरा बदमाश एटीएम के बाहर निगरानी कर रहा था और दरोगा को देखते हुए भाग निकला था। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। मामले में पुलिस ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रहा है। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने की कवायद हो रही है। सीओ सिटी ने बताया कि एटीएम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। एटीएम मशीन में कैमरा था जो क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि फुटेज मिलने में एक सप्ताह का समय लग सकता है लेकिन पर्याप्त साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें