फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता से बरामद हुए दो मासूम

Tue, 05 Jan 2016 07:31 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सक्रियता से  जबरन काम करने के लिए लखनऊ ले जाए जा रहे तिकुनियां निवासी दो मासूम बच्चों को बरामद कर लिया गया है । यह कार्य बच्चों के चाचा द्वारा अंजाम दिया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति दो बच्चों कि पिटाई कर रहा था और जब यह खबर पुलिस के पास पहुंची तो  चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार वहां पहुंच गए और बच्चों और उक्त व्यक्ति को चौकी पर ले आए। चौकी इंचार्ज ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि  बच्चे शिवम पुत्र छोटेलाल और अर्जुन पुत्र दिनेश को सगा चाचा जबरन लखनऊ ले जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने बताया बच्चों को काम करवाने के लिए लखनऊ  ले जाया जा रहा था और बच्चे जाना नहीं चाहते थे। आरोपी ने पहले उन्हें भीरा में कहीं रखा और फिर पलिया लाया। स्थानीय पुलिस भीरा के एक व्यापारी के सहयोग से बच्चों को उनके घर तिकुनियां भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें