फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन थाना प्रभारियों को चेतावनी

Wed, 15 Apr 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें अपराध नियंत्रण में असफल और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर एसपी ने थाना प्रभारियों की कड़ी फटकार लगाई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने मंगलवार की रात चार घंटे चली अपराध समीक्षा बैठक में हैदराबाद, मोहम्मदी और पसगवां के प्रभारियों को चेतावनी दी है कि वे कार्यशैली में सुधार लाएं तथा अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने नीमगांव एसओ की कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए कोतवाली सदर समेत कई थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी ने थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह, आरआई रामखेलावन समेत सभी सीओ और एसओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें