फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: युवक की हत्या का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 03 Nov 2026 11:16 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।  
 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के ढखिया मदन गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मंगलवार सुबह सिकंदराबाद-रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़ में नामजद आरोपी देवेश उर्फ बिल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


Trending Videos

सीओ यादुवेंद्र यादव ने बताया कि एक नवंबर को ढखिया मदन गांव में मन्ना की बाग के पास विपुल मिश्रा (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई अभिषेक कुमार की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

पुलिस टीम पर की फायरिंग 
मंगलवार सुबह नीमगांव पुलिस सिकंदराबाद-रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वांछितों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर देवेश उर्फ बिल्लू भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह करीब 5:03 बजे की बताई गई है।
विज्ञापन

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे 
पुलिस ने आरोपी से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मितौली थाना क्षेत्र के रामखेड़ा गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मितौली थाने में मारपीट, धमकी समेत कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में नीमगांव थाने में बीएनएस की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें