फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोप में तीन को दबोचा

Mon, 02 Mar 2015 12:13 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर रेलवे फाटक के पास से बाइक सवार महिला से कुंडल लूटने के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूटे गए कुंडल, दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में प्रदीप उर्फ रंजीत, रंजीत उर्फ छोटा निवासी मुड़िया खेड़ा और फुरकान शामिल हैं। प्रदीप और रंजीत ने लूट में हिस्सेदारी देने के लिए फुरकान की बाइक ली और तमंचा लेकर राजापुर रेलवे क्रासिंग पर भाई सुमित के साथ बाइक से अपने घर बैरागर जा रही सरिता देवी का कुंडल लूटकर भाग गए थे। तीनों आरोपियों के पास से दो तमंचा, कुंडल और एक बाइक मिली है। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वादी सुमित और सरिता से आरोपियों की पहचान कराकर तीनों की शिनाख्त कराई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें