फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर बाइक सवार दंपति की मौत

Mon, 02 Mar 2015 12:12 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर के रामापुर चौराहे पर शनिवार की रात करीब 11 बजे बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दंपति रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। मृतक महिला नकहा ब्लाक में एएनएम के पद पर तैनात थी। पुलिस ने हादसे के समय मौके पर पहुंच कर नशे में धुम रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर बस को कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार होने पर गांव लाहौरीनगर सरैंया निवासी 50 वर्षीय दिनेश कुमार वर्मा अपनी 48 वर्षीय पत्नी जुगुल किशोरी के साथ बाइक से रामापुर कस्बे में आए थे। कार्यक्रम से फुर्सत मिलने के बाद घर जाने लगे। जैसे ही दंपति बाइक से रामापुर चौराहे पर पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बहराइच डिपो की बस संख्या यूपी 40 टी 2611 ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस और परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने बताया कि दिनेश के एक पुत्र मुनेंद्र और एक पुत्री नीतू वर्मा है। नीतू की शादी हो चुकी है। इधर शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि रोडवेज बस चालक अनूप यादव निवासी गांव लालपुर थाना पयागपुर जिला बहराइच पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
...तो फूंक दी जाती बहराइच डिपो की बस
लखीमपुर। हादसे के समय रोडवेज बस के चालक को नशे में देख लोगों का गुस्सा बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ में कुछ लोग बस में आग लगा देने की बात कह रहे थे, लेकिन इस बीच तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया, जिससे घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें