शहर के मोहल्ला श्यामनगर के सौ से अधिक लोग प्लाट पर कब्जा करने के प्रयास करने की शिकायत को लेकर डीएम के पास पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन में डीएम को अवगत कराया गया कि हरगोविंद प्रसाद का प्लाट एलआरपी रोड पर है। इस प्लाट का बैनामा 22 फरवरी 1999 में करवाया था। प्लाट की सीमाओं की नीव भरवाकर दीवार भी बनवाई। इस प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से नीमगांव निवासी कुछ लोगों ने दीवार गिरा दी और नीव खोद डाली।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह लोग प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं इससे शांति भंग की आशंका है। उन्होंने मांग की कि मामले में आवश्यक कार्रवाई कर प्लाट पर कब्जा करने से रोका जाए और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।