फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2015 08:09 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तुलसीरामपुरवा में जमीनी के विवाद में गोली लगने से घायल बलराम शुक्ल की मौत के बाद परिवार के लोगों ने शनिवार को आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ की। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर परिवार वाले माने।
विज्ञापन

गांव तुलसीरामपुरवा में मंगलवार को घूरे की जमीन पर लकड़ी डालने को लेकर एक ही परिवार के लोगों में हुई मारपीट में बलराम शुक्ल के पेट में गोली लग गई थी। तीसरे दिन लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बलराम का शव शुक्रवार की रात गांव पहुंचा और सुबह सात बजे अंतिम संस्कार की तैयारी की जा थी कि एक रिश्तेदार ने पुलिस पर रिश्वत लेकर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। इसके बाद लोग भड़क उठे और आरोपी मुकेश शुक्ला के घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू किया तो ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर शव घुरघुट्टा-तुलसीरामपुरवा मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल के 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिवार वाले मान गए। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
जमीन ने बनाया भाइयों को दुश्मन
तुलसीरामपुरवा में एक ही परिवार के लोगों के बीच पांच फिट में कूड़ा डालने की जगह को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक भाई को अपनी जान गवानी पड़ी तो दूसरे पांच भाइयों को जेल की हवा खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें