फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के कार्रवाई न करने से खफा लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2015 07:20 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला टेहरा शहरी में करीब तीन दिन पहले कपड़ा सुखाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में करीब एक दर्जन महिला, पुरुष और बच्चे जख्मी होने के मामले में महज एनसीआर दर्ज कर आगे कोई कार्रवाई न करने से लोगों में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने मामले में पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की। उनकी मांग है कि पुलिस मामले में ठोस कार्रवाई करे।
विज्ञापन

टेहरा शहरी निवासी दो पक्षों में कपड़ा सुखाने को लेकर करीब तीन दिन पूर्व विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनो पक्षों से एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। इसमें रोहित के पक्ष से ज्यादा जख्मी थे जिनकी संख्या करीब एक दर्जन के आसपास है। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से उनकी पिटाई की, जिसमें पुरुषों के साथ घर की महिलाएं और बच्चे भी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। धारदार हथियारों से प्रयोग के बाद भी पुलिस ने विपक्ष के खिलाफ महज एनसीआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और वह आए गाली गलौज कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि वह उनको धमका रहे हैं जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है और घर से बाहर नहीं निकल रहा है। इसी से परेशान होकर उन्होंने प्रदर्शन और नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की है।
पालिकाध्यक्ष ने मदद दी
पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने टेहरा शहरी मोहल्ला पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। उनके मुताबिक रोहित पक्ष की उन्होंने आर्थिक मदद की और  इलाज भी कराया है। रोहित पक्ष ने पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें