फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क की टीम ने दो मुंहा और नागमणी बेचने वाले दो को दबोचा 

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
snake - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- होटल में मची अफरातफरी, वन विभाग की टीम बताकर भीड़ से पाया छुटकारा 
विज्ञापन

- टीम ने गिरफ्तार कर आरोपियों का चालान भेजा
फिल्मी अंदाज में दुधवा टाइगर रिजर्व जोन की टीम ने दो मुंहा सांप की बिक्री करने तथा नागमणी बेचने वालों को कस्बे के एक होटल से दबोच लिया। टीम सुबह से ही उन लोगों को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया था। आरोपियों को पकड़ते समय होटल में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम बताने पर टीम को भीड़ से छुटकारा मिल सका। बेलरायां रेंजर ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो मुंहा सांप बरामद कर चालान भेजा है। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे पिकअप पर नीली बत्ती लगी गाड़ी सीएचसी के पास रुकी। उसमें से करीब आधा दर्जन लोग बिना वर्दी उतरकर कस्बे के कई होटलों में छानबीन करने के बाद चौराहे पर स्थित एक होटल में बैठ गए। सभी के कान में हेडफोन लगा हुआ  था। करीब साढ़े ग्यारह बजे सोठियाना के तीन व्यक्ति झोले में दो मुंहा सांप लेकर आए और सौदेबाजी करने लगे। इसी बीच होटल के चारों तरफ से लगी टीम ने दो को दबोच लिया। एक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर झंडी रोड होकर भाग गया। टीम आरोपियों को पकड़कर पीटने लगे। भीड़ ने जब टीम की ओर अपना रुख किया तब उन्होंने खुद को वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी बताया। इसी बीच नीली बत्ती लगी पिकअप लगी आ गई और दोनों आरोपियों को दबोचकर पार्क ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तलाशी के दौरान झोले में दो मुंहा सांप और एक डिब्बी में नागमणी निकली। बेलरायां पार्क रेंजर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के  बाद ही कुछ बताया जा सकता है। बताते हैं कि दो मुंहा सांप की सौदेबाजी करने आए व्यक्ति पार्क रेंज के थे। पकड़े आरोपियों ने अपना नाम दानिश और आफाक निवासी रायपुर बताया। रेंजर एसके उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक दो मुंहा सांप बरामद कर वन अधिनियम की धारा में उनका चालान भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें