क्षेत्र में पिछले एक माह से मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों में दहशत है। कचियानी गांव के सुखवा तालाब में एक महीने से मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में दहशत है। तालाब के आस-पास रहने वाले लोग रात-रात पहरेदारी कर रहे है। बार-बार सूचना के बाद भी वन विभाग के लोग मौके पर नहीं पहुंचे।
सूचना पर एसडीएम मंशाराम वर्मा ने खुद मौके पर जाकर तालाब में मगरमच्छ देखा। मौका मुआयना करने के बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी, इसके बाद भी जिम्मेदारों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। गुरुवार रात धनीपुर में नहर किनारे तालाब के पास मगरमच्छ दिखाई दिखा। राहगीरों के शोर मचाने पर गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को घेर लिया। देर रात भीड़ छटते ही मगरमच्छ लोगों को चकमा देकर खेतों में घुस गया।