फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने दी सांत्वना

Thu, 08 Oct 2015 07:48 PM IST
पलिया कलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता पिथौरागढ़ इलाके में मार्ग दुर्घटना में मरे गोबरौला गांव तीन सगे भाईयों के घर पहुंचे। उन्होंने वहां घरवालों को ढांढस बंधाया और परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रविवार को पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में एक हादसे में गोबरौला गांव निवासी नंदलाल, हरीराम राना और किरपाली राना की घर लौटते समय मौत हो गई थी। पालिकाध्यक्ष ने मृतक हरीराम की विधवा अंगारा देवी, मृतक कृपाली की विधवा विशनी देवी तथा मृतक नंदलाल की विधवा जमुना से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। गुप्त ने आश्वासन दिया है कि वह मुख्यमंत्री और उत्तराखंड से मृतकों के परिवारों को दस-दस लाख का मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान रामसेवक गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता पूर्व सभासद, आलोक कुमार गुप्ता, तौलेराम और रामसागर गुप्ता आदि साथ रहे।
विज्ञापन

हादसे में घायल ने दम तोड़ा
चंदनचौकी। तीनों भाईयों के साथ पिथौरागढ़ के पास जख्मी हुए इलाके के गांव भूड़ा निवासी लिप्टन की भी मौत हो गई। उसको इलाज के बाद भूड़ा ले आए थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें