फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयल के राजमहल में बदमाशों का धावा

Mon, 19 Jan 2015 06:46 PM IST
ओयल (खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल स्थित विष्णु नरायण सिंह के राजमहल में सोमवार की आधी रात सशस्त्र बदमाशों ने असलहों के बल पर कर्मचारियों को रस्सियों से बांधकर धावा बोल दिया। इसके बाद 42 हजार नगद, तांबे का छत्रनाग समेत तमाम सामान लूट लिया। सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन, एसओ महेंद्र सचान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। एसपी के अनुसार तहरीर नहीं मिली है, लेकिन शक के आधार पर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले राजमहल के बाहर कमरे में सो रहे कर्मचारियों बबलू और छोटन्न को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पूर्वी हिस्से में परिवार सहित सो रहे कर्मचारी सरोज के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे गोली मारने की धमकी देकर कब्जे में ले लिया। फिर आलमारी को तोड़कर खाद और डीजल के लिए रखे 36 हजार रुपये, कर्मचारी रामधार से 5500 रुपये, तांबे का छत्रनाग, एक जैकेट, आठ पीस नए कपड़े लूट लिया। इसके बाद रामधार की गर्दन पर तमंचा लगाकर कर्मचारी मुरारी से अंदर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। मुरारी ने दरवाजा खोलकर बदमाशों को देख लिया और तत्काल बंद कर पुलिस को सूचना दी। रविवार रात को पुलिस फोर्स ने मौका मुआयना किया।
पुलिस से सामना होने पर की फायरिंग
ओयल चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह और कई पुलिसकर्मियों का बदमाशों से आमना-सामना हुआ, लेकिन पुलिस जब तक उन्हें जान पाती उससे पहले ही बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
विज्ञापन

पूरी तैयारी से पहुंचे थे बदमाश
राजमहल में धावा बोलने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। तलाशी के दौरान पुलिस को लोहे की राड से बने धारदार हथियार और कुल्हाड़ी मिली। इसके अलावा उनके पास तमंचा और बंदूकें भी थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें