फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में ढाबे से मिला एक हजार लीटर केरोसिन

Thu, 02 Jul 2015 06:49 PM IST
ईसानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरिया में पीलीभीत बस्ती राजमार्ग के किनारे स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर पूर्ति विभाग की टीम ने 1030 लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने ढाबे के मालिक नीरज रस्तोगी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एक सूचना के आधार पर पूर्ति विभाग की टीम ने पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग के किनारे महरिया गांव में एक ढाबे पर छापा मारा तो ढाबे के पीछे बने एक कमरे में 30 प्लास्टिक जरीकेन में रखा 1030 लीटर मिट्टी का तेल बरामद हुआ। पूछताछ में ढाबे के मालिक नीरज रस्तोगी ने बताया कि विभिन्न तेल कंपनियों के आने वाले टैंकरों से वह ड्राइवरों की मदद से मिट्टी का तेल चोरी कराकर  बाजार में बेच देता था।
छापामार टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विशाल यादव, पूर्ति निरीक्षक सर्वेश वर्मा, पूर्ति लिपिक करुणेश गुप्ता और खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पूर्ति विभाग ने मिट्टी का तेल अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने नीरज को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें