हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भल्लिया बुजुर्ग में विधवा के खेत में चर रही बकरियों को मना करने पर दबंगों ने उसके पुत्र की पिटाई कर लड़कियों से अभद्रता की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
भल्लिया बुजुर्ग की विधवा नजमा बेगम ने पुलिस अधिकारियों को दिए पत्र में कहा है कि उसके गेहूं और लाही के खेत में गांव के ही मसरूर, इखलाक और सब्बूर की बकरियां चर रहीं थीं। विधवा का आरोप है कि उसके पुत्र फहीम ने बकरियों को खेत से भगाकर मां बेटा घर उलाहना देने पहुंचे तो दबंगों ने फहीम की पिटाई कर दी। किसी तरह मां बेटा दोनों घर भाग कर आए तब तक पीछे से आए मसरूर और उसके साथियों ने विधवा की लड़कियों से अभद्रता क रते हुए हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास किया। ग्रामीणों के आ जाने और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने से दबंग उस समय तो भाग गए, लेकिन रात में फिर आकर घर पर धावा बोल दिया, जिससे विधवा का पूरा परिवार भयभीत है जिन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है।