फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी का हाईअलर्ट

Thu, 22 Jan 2015 06:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगरा दौरे को लेकर एसएसबी ने 120 किलोमीटर की इंडो-नेपाल सीमा पर 23 से लेकर 27 जनवरी तक हाईअलर्ट जारी किया गया है। एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र्र बलोदी सीमा पर स्थित बीओपी चौकियों पर रहकर आतंकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। एसएसबी की खुफिया टीम भी सीमा से सटे इलाकों में सक्रिय कर दी गई हैं। डीआईजी के मुताबिक तृतीय वाहिनी, 58वीं वाहिनी गिरिजापुरी, सातवीं वाहिनी और 59वीं वाहिनी नानपारा, आठवीं वाहिनी भिन्गा के सेनानायक और सभी क्षेत्रक संगठनों को अलर्ट जारी करने के साथ ही चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। एसएसबी ने सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो फौरन एसएसबी को सूचित करें। डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति का आगरा दौरा 27 जनवरी को है। इसके मद्देनजर सीमा पर 24 घंटे पेट्रोलिंग कर तलाशी अभियान चलाने को कहा गया है।   
विज्ञापन

पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा, बसही आदि बार्डर इलाके में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर दी गई है। खुली सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है और एसएसबी के जवान जंगली व खुफिया रास्तों पर भी नजर रखे हुए हैं। दुधवा नेशनल पार्क से होकर तमाम रास्ते नेपाल सीमा तक जाते हैं इन्हीं रास्तों पर एसएसबी नजर रखे हुए है। एसएसबी मुख्यालय गदनिया से सीमा पर स्थित चौकियों को हाई अलर्ट के तहत कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। महंगापुर संवाददाता के मुताबिक  सीमा पर मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है जो गश्त करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें