फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ टीम ने खींचे फोटो तो महिलाओं ने थाना घेरा

Wed, 23 Aug 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों में कराया सुलह समझौता
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में पक्षपात का आरोप 
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहदेवा में ओडीएफ टीम ने खुले में शौच कर रही महिलाओं की फोटो खींच ली। इससे गुस्साईं महिलाओं और उनके परिवारवालों ने रात में ही थाना घेर लिया और जमकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक ने दूसरे पक्ष को बुलाकर सुलह समझौता कराकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

मालूम हो कि ब्लाक क्षेत्र के गांव सहदेवा को खुले में शौच मुक्त करने के चयनित किया गया था, जिसमें निगरानी टीम के सचिन, विपिन, शाहरुख ने मंगलवार देर रात आठ बजे के करीब खुले में शौच कर रही महिलाओं की तस्वीर खींच ली, जिससे महिलाओं के परिजन भड़क गए और सैकड़ों महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली से रात में ही कोतवाली में आ धमके और कोतवाली प्रभारी डीके सिंह से सविता, अनुपम सहित कई महिलाओं ने वर्तमान प्रधान पर अपने पक्ष के लोगों के शौचालय बनवाने तथा विपक्षियों के यहां शौचालय न बनवाने का आरोप लगाया। महिलाओं का यह भी आरोप है कि उनकी बहू-बेटियों की तस्वीरों को वायरल किया जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने ओडीएफ टीम के सदस्यों को बुलाया और उनके मोबाइल से खींची गई तस्वीरों को डिलीट कराया और भविष्य में ऐसा न करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक ने बीडीओ एके सिंह से दूरभाष पर बात करते हुए गांव में हो रहे शौचालय निर्माण में पक्षपात की जांच कराने का आग्रह किया। बहरहाल प्रभारी निरीक्षक की सूझबूझ से दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें