फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुमकी उधार न देने पर सराफा व्यापारी को पीटा 

Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/ धौरहरा/ईसानगर।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारी ने लगाया लूट का आरोप  
विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर लगाया जाम
थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम हसनपुर कटौली में झुमकी उधार न देने पर दबंगों ने सराफा व्यापारी की पिटाई कर दुकान का काउंटर तोड़ दिया। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले लोग एक लाख की नकदी पैंतालीस ग्राम सोने के आभूषण भी उठा ले गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने कस्बे में बाजार बंद कर सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कटौली के सराफा व्यापारी सुभाष रस्तोगी शुक्रवार को अपनी दुकान में बैठे थे। तभी लगभग 11.00 बजे ग्राम हटवा के कुछ लोग आए और झुमकी दिखाने को कहा। दुकानदार सुभाष रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि उसने झुमकी दिखाई और कीमत चौदह हजार बताई, तो आरोपी ने पैसा उधार करने को कहा। जिसपर उसने मजबूरी व्यक्त की। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने दुकान में तोड़ फोड़ शुरू कर दी और दुकानदार सुभाष की पिटाई की। सुभाष ने पुलिस को तहरीर देकर एक लाख रुपये की नकदी और पैंतालीस ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने  बाजार बंद कर ईसानगर कटौली मार्ग पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसओ ईसानगर ने शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तभी व्यापारी शांत हुए। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें