फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर नेपाली युवक जहरखुरानी का शिकार

Sat, 17 Jan 2015 05:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में काम कर खीरी जिले के रास्ते अपने घर जा रहा नेपाली युवक शहर के बाईपास चौराहे पर जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसका सारा सामान और छह हजार से ज्यादा की नगदी लूट ली गई और पिटाई भी गई। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे नेपाली युवक बदहवासी की हालत में सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक के  घरवालों को सूचना दी है।
विज्ञापन

नेपाल देश के जिला अरघाखाची निवासी नारायण सिंह दमई करीब पांच माह पहले पंजाब की एक फैक्ट्री में काम करने गया था। उसके मुताबिक घर जाने के लिए वह 15 जनवरी को रोडवेज बस से शहर के बाईपास पर उतर गया। वहां उसे शीबू नामक एक युवक मिला और दोस्ती करके नारायण सिंह दमई को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद युवक ने उससे पर्स और बैग में रखा सामान लूट लिया। नारायण के मुताबिक वह दो दिन तक बेसुध घूमता रहा। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे वह किसी तरह सदर कोतवाली पहुंचा और युवक का नाम बताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि नारायण के बताने पर नेपाल में रह रहे उसके घरवालों को सूचना भेजी गई है। साथ ही आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें