फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैला भरी चरस छोड़कर फरार हुआ नेपाली

Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीफंटा।
विज्ञापन
hash - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, लेकिन देने से किया इंकार
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक नेपाली को चेकिंग के दौरान रोका तो वह थैला छोड़कर चकमा देकर फरार हो गया। नेपाल पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, लेकिन देने से इंकार कर दिया है। उसके थैले में करीब पौन किलो चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन

बार्डर अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह लगभग 10 बजे नेपाल से भारत आते हुए एक नेपाली युवक को एसएसबी जवानों ने चेकिंग के दौरान रोका तो उसने झोला जवानों के पास रख दिया और पेशाब करने के बहाने जंगल की ओर जाने लगा। जवान उसकी इस चालाकी को समझ न सके। मौका पाते ही वह घने जंगल का फायदा उठाते हुए मोहना नदी में कूदकर नेपाल सीमा में भाग गया। इसकी सूचना तुरंत ही एसएसबी 39वीं वाहिनी ने नेपाल पुलिस को दी। नेपाल पुलिस ने उसे धनगढ़ी बाजार से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसको भारतीय सुरक्षा तंत्र को देने से साफ इंकार कर दिया। एसएसबी 39वीं वाहिनी एसआई नितीश कुमार ने बताया की सुबह रूटीन चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल आते हुए बॉर्डर पर राजकुमार मंडल ने नेपाली युवक को रोका तो उसने अपना झोला जवान के पास रख दिया और सड़क किनारे जंगल की ओर पेशाब के लिए जाना बता कर भाग गया। उसके झोले से सात सौ अस्सी ग्राम चरस निकली हैं। नेपाल पुलिस ने नेपाली युवक को देने से मना कर दिया हैं। कोतवाली पुलिस के एसआई संजीव कुमार शर्मा और एसएसबी के एसआई नितेश कुमार नेपाल पुलिस के अधिकारियों से मिले, लेकिन नेपाल पुलिस ने युवक को देने से इनकार कर दिया है। एसएसबी ने बरामद पौन किलो चरस कोतवाली गौरीफंटा के सुपुर्दगी में दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें