फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की ओर से नोमैस लैंड पर निर्माण की कोशिश

Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  महंगापुर।
विज्ञापन
खलबली मच गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधिकारियों ने पहुंचकर रुकवाया, नो मैंसलैंड के दायरे में था निर्माण
विज्ञापन

पाइप लाइन डाल कर बनाया जा रहा था नाला
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव बसही से लगी भारत-नेपाल सीमा के पास नेपालियों द्वारा नाला निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने की खबर से प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत एसएसबी के अधिकारी जा पहुंचे और नाप जोख के बाद निर्माण को रुकवा दिया है।
गांव बसही से सटी भारत-नेपाल नोमैंस लैंड जोन में नेपाल की ओर से एक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, जो कि नोमैंस लैंड नियमों के विरुद्घ था। जानकारी मिली तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम शादाब असलम, सीओ जितेंद्र गिरी और एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नेपाल के अधिकारियों से वार्ता की। देखा कि पाइप द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है उस क्षेत्र में जो कि नोमैस लैंड के अंतर्गत आता है। जबकि नियमानुसार दस मीटर के दायरे में दोनों देशों की ओर से कोई भी निर्माण नहीं  किया जा सकता है, लेकिन नेपाल के लोग निर्माण कर रहे थे। सीमा विवाद को देखते हुए नाप जोख हुई और फिर निर्माण को रुकवा दिया गया। निर्माण कार्य रुकने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


यहां पेड़ को माना जाता पिलर 
बसही से सटे इस नोमैंस लैंड का पिलर संख्या दो सौ बाढ़ में क्षतिग्रस्त होकर बह चुका है। जिससे यहां एक पेड़ को नाप जोख कर पिलर माना गया था। आज तक वही पेड़ पिलर माना जा रहा है। 

एक बार और हो चुकी है निर्माण की कोशिश
काफी पहले भी यहां पर निर्माण की कोशिश हो चुकी है जिसे प्रशासन ने रुकवाया था।  यहां नाला निर्माण के लिए पाइप इन्हीं दिनों में डाले गए थे और निर्माण चल  रहा था, लेकिन प्रशासन को खबर मिली तो उसने वहां पहुंचकर नेपाल अधिकारियों  से वार्ता की थी और निर्माण को रुकवा दिया था। अब उस समय के पड़े पाइपों को फिर इस्तेमाल करने की कोशिश हो रही थी। 
विज्ञापन

 
 नो मैंस लैंड  के 10 मीटर एरिया में किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है। फिलहाल  निर्माण रुकवा दिया गया है। उच्चाधिकारियों को भी स्थिति से अवगत कराया जा  चुका है। - शादाब असलम एसडीएम, पलिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें