फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर वाहनों की चेकिंग

Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
चे‌‌क‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के नाभा से आतंकियों के भाग जाने के बाद सतर्कता
विज्ञापन

पंजाब की नाभा जेल से फरार हुए आतंकवादियों में एक के उत्तर प्रदेश के जिला शामली में पकड़े जाने के बाद यूपी पुलिस सतर्क हो गई है। भारत-नेपाल सीमा को जाने वाले रास्तों पर पुलिस और एसएसबी ने कई वाहनों को चेक किया। 
डीजीपी के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, पलिया कोतपाल पीके झा, गौरीफंटा कोतवाल अजीत कुमार, चंदनचौकी कोतवाल डीसी मिश्रा आदि ने पुलिस बल के साथ दुधवा बैरियर पर  चौपहिया वाहनों की चेकिंग की। महंगापुर के गदनियां मुख्यालय पर एसएसबी की ओर से वाहनों की चेकिंग की गई। प्रभारी कमांडेंट एस डी शेरखानी ने बताया कि यह तलाशी नाभा जेल से फरार हुए आतंकवादियों की तलाश में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैलानी में ट्रेनों को चेक किया
मैलानी। पंजाब की नाभा जेल से फरार आतंकियों की तलाश में यहां रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेनों तथा स्टेशन पर यात्रियों की सघन चेकिंग की।
चौकी प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि एसपी रेलवे के आदेश पर पंजाब के नाभा जेल से फरार आतंकियों की खोज में यहां जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की शाम सात बजे से सघन चेकिंग की गई। हालांकि चेकिंग में कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें