फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो माह पूर्व सल्लिहा देवी की पीटकर हुई थी हत्या 
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र की सरायन नदी में मिला था शव
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी सल्लिहा देवी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को नामजद किया था, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। लिहाजा कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। साथ ही पुलिस आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई में जुटी है। 
सिकंद्राबाद सीमा पर स्थित मितौली थाना क्षेत्र की सरायन नदी में 19 फरवरी को राजेपुर निवासी सल्लिहा देवी का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मितौली पुलिस ने मृतका के पति को साक्ष्यों और बयानों के आधार पर नामजद कर दिया, लेकिन पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी सर्वेश के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर पति को नामजद किया गया है। कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। आरोपी के घर पर नोटिस भी चस्पा कराई गई है। यदि आरोपी फरार रहा, तो आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 
ओपी रजक, एसओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें