फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार रुपये न देने पर मां को मार डाला

Mon, 15 Dec 2014 07:43 PM IST
धौरहरा/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बसंतापुर गांव में रविवार रात करीब दो बजे छोटे पुत्र ने अपनी 60 साल की मां रामा देवी के चेहरे को पहले ईंट से कूचा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने मां से तीन हजार रुपये मांगे थे और न मिलने पर उसने शराब पीकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बालेश्वर की मौत के बाद उनकी पत्नी रामादेवी और दो पुत्रों विनोद और शिवचंद्र के बीच जमीन का बंटवारा हो गया था। रामादेवी को हिस्से में पांच बीघा जमीन मिली थी। इसके अलावा रामादेवी को अपने मायके से भी पांच बीघा जमीन मिली थी। रामादेवी ने अपने हिस्से की जमीन पर बनवाए गए किसान क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाल कर बडे़ पुत्र शिवचंद्र की बेटी की शादी के लिए दे दिया था।
बताते हैं कि छोटा पुत्र विनोद इससे नाराज था और मां से लगातार तीन हजार रुपये मांग कर रहा था। पैसा न मिलने पर रविवार रात विनोद शराब पीकर घर पहुंचा और पहले कमरे में सो रही मां का चेहर्रा इंट से कुचला और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार को शिवचंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

खुद ही कबूला गुनाह
धौरहरा। रामादेवी की हत्या के बाद सोमवार को विनोद ने सबके सामने चीख-चीख कर अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद आरोपी के रिश्ते में भाई और पूर्व प्रधान वीरेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से विनोद को पकड़ लिया। बड़े पुत्र शिवचंद्र्र की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें