फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी फुफेरे भाई के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
हत्‍या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विपिन गुप्ता की हत्या का मामला
विज्ञापन

अर्जुननगर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय सुधीर कुमार उर्फ विपिन गुप्ता की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से आरोपी उसके फुफेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। 
मोहल्ला अर्जुननगर कॉलोनी निवासी राममनोहर गुप्ता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उनका भांजा राजीव गुप्ता उर्फ राजू उनके परिवार के साथ डेढ़ वर्ष की आयु से रह रहा है। तीन फरवरी की देर शाम को टेंपो के इंजन के बेचने को लेकर उनके 24 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार उर्फ विपिन गुप्ता से उसकी कहासुनी होने लगी। जब उनकी पत्नी ने मामले को शांत करने की कोशिश की तो राजू ने चाकू घोंपकर सुधीर की हत्या कर दी। हाथापाई में चाकू उनकी पत्नी संतोष कुमारी को भी लग गया। हत्या करने के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने मोहल्ले वालों के सहयोग से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से चार फरवरी को हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी का चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी पास था मृतक सुधीर
मृतक के वृद्ध पिता राममनोहर गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा सुधीर गुप्ता उर्फ विपिन  बीएससी पास था, लेकिन बेरोजगारी और गरीबी के कारण टैक्सी चलाकर माता पिता, चार छोटे भाई बहनों और हत्यारोपी राजू सहित परिवार का भरण पोषण करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें