फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बिजुआ-इटकुटी के बीच हुआ हादसा, चार घायल
विज्ञापन

भीरा-लखीमपुर राजमार्ग पर बिजुआ के निकट आमने-सामने हुई दो बाइकों की भिड़त में चार युवक घायल हो गए, जिसमें एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। 
लखीमपुर के गोटैयाबाग निवासी विजय कुमार (22) पुत्र शिवकुमार की ससुराल गोला कोतवाली के भदेड़ गांव में हैं। शादी के बाद पहली खिचड़ी का पर्व मनाने के लिए परसों शुक्रवार को विजय अपनी ससुराल आया था। शनिवार को विजय अपने साले रिंकू निवासी भदेड़ के साथ बिजुआ में रिश्तेदारी में खिचड़ी भोज में आ गया। रविवार को विजय, रिंकू रिश्तेदार कुबेर के साथ इटकुटी की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अंदेशनगर नईबस्ती निवासी वीरेंद्र एवं आकाश की बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए। बिजुआ चौकी इंचार्ज अजय शर्मा को सूचना मिली तब उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें