फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

Tue, 27 Jan 2015 06:51 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के टेमरा गांव के पास कुंडा टूटने से अनियंत्रित ट्रॉली पास से गुजर रही बाइक से जा भिड़ी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार को जिला सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम खूंटी निवासी देशराज, पत्नी किरन देवी, एक वर्षीय पुत्र रामविलास के साथ ससुराल गोपालापुर से अपने गांव जा रहा था। टेमरा गांव के पास सीतापुर रोड पर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का कुंडा टूटने से वह बाइक से भिड़ गई। हादसे में किरन और रामविलास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि देशराज को भी काफी चोटें आईं। किरन और रामविलास को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
तिलक से लौट रही ट्रॉली
पलटी, 18 लोग घायल
धौरहरा/रमियाबेहड़/लबेदपुर। कोतवाली क्षेत्र में तिलक चढ़ाकर लौट रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश में बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 लोग जख्मी हो गए। इनमें गंभीर रूप से जख्मी नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के गांव होलागढ़ निवासी बाबूराम की लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए उसके साथ अनेक ग्रामीण सोमवार को निघासन थाना क्षेत्र के दरेरी गांव गए थे। दिन में करीब 11 बजे लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय रमियाबेहड़ क्षेत्र के बुद्धापुरवा क्रेशर के पास बोलरो ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली में सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी लाया गया, जहां घायलों का इलाज किया गया। घायलों में जगदीश (35), गुने(40), लालचंद्र (50), मौजीलाल (40), नीरज (15), रामसागर(15), रामाधार (40), बेचेलाल(45), बेचेलाल (50), रमेश (30), छंगा (17), अरविंद(18), रम्मन(50), रिंकू(15), छोटे लाल(45), भगवानी(60) समेत 18 लोग घायल हो गए। इनमें जगदीश, गुने, राम सागर, लालचंद, बेचेलाल, अरविंद, पिंकू व छोटेलाल गौतम सहित नौ लोगों की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ढखेरवा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है।
नीली बत्ती कार की टक्कर से तीन जख्मी
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौकी क्षेत्र के छाउछ में स्थित पेट्रोल पंप के पास नीली बत्ती कार ने बाइक सवार अधेड़ और साइकिल सवार दो बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
छाउछ निवासी लाल बिहारी वर्मा सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही नीली बत्ती लगी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे लाल बिहारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसी दौरान हादसे में साइकिल सवार दो बालक भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। लाल बिहारी के पुत्र प्रहलाद ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें