फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी में मां-बेटी झुलसी, भर्ती

Sat, 16 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
विज्ञापन
गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बकरियां भी जली
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव तेतारपुर में शुक्रवार की देररात एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें सो रही महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी झुलस गई। इस अग्निकांड मे पांच बकरियां भी जलकर राख हो गई। पीड़ित महिला ने एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

तेतारपुर निवासी हीरालाल के घर शुक्रवार की देर रात आग लग गई। अग्निकांड के समय हीरालाल रिश्तेदारी मे बाहर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी गोदावरी, बेटा सूरज और पुत्री अंजली थी। आग की तपिश से गोदावारी की नींद खुली, तो घर आग में घिरा देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सभी आग बुझाने में जुट गए। इस बीच 40 वर्षीय गोदावरी बकरियों को बचाने का प्रयास करने लगी। इसमें उसकी पुत्री भी मां का साथ देने लगी। इस बीच जलता हुआ छप्पर गिर पड़ा। इससे बकरियां जलकर मर गई। वहीं मां-बेटी भी गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर घर पहुंचे हीरालाल ने रंजिशन आग लगाए जाने का मामला बताते हुए गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने मौका मुआयना किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ धौरहरा मनोज यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले पीड़ित के पुत्र सूरज से गांव के ही एक व्यक्ति से केला तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मवीर के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें