फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से ढाई लाख के मोबाइल सहित नकदी पार

Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली गया था दुकान मालिक, सुबह हुई चोरी की जानकारी
विज्ञापन

 मोहल्ला बाजार प्रथम से अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला और कुंडी तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये के मोबाइल सहित 42 सौ रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। उसके छोटे भाई के सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। छोटे भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। 
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार प्रथम में अंकित गुप्ता की देवेशी कम्यूनिकेशन नाम से मोबाइल की दुकान है। अंकित किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने रात में दुकान की कुंडी और ताला तोड़ दिया। चोरों ने दुकान के अंदर घुसकर जेन और इंटेक्स कंपनी के लगभग दो लाख 75 हजार पांच सौ रुपये के मोबाइल के साथ ही 4200 रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। सुबह जब अंकित का भाई कार्तिक गुप्ता दुकान खोलने आया तो उसे चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। गौरतलब है कि रात-रात भर गश्त करने वाली पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चोर उनको चुनौती देकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पहले डकैतियों से परेशान रहने वाले क्षेत्रवासी अब चोरियों के होने से दहशत में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें