फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में घर जलाया

Fri, 15 May 2015 07:46 PM IST
धौरहरा/ ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम अल्लीपुर के मजरा लोनियनपुरवा में बारात में प्रोजेक्टर पर चल रही फिल्म बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक व्यक्ति पर घर में आग लगा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम लोनियनपुरवा निवासी राममनोहर की लड़की की शादी थी। बारात में प्रोजेक्टर पर फिल्म चल रही थी। फिल्म बदलने को लेकर गांव के हरद्वारी और हगाजू के बीच मारपीट हो गई। यहां बीच-बचाव करने आए राममनोहर और उसके दामाद प्रकाश से भी कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि इसी रंजिश में हरद्वारी और हगाजू ने प्रकाश के घर में आग लगा दी। प्रकाश ने बताया कि आग की चपेट में आकर घर में रखे 14000 रुपये जल गए हैं। प्रकाश ने खमरिया पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें