फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लाखों की चोरी   

Wed, 01 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्राना चौकी के पास जैक से शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर 
विज्ञापन

घटना के बाद से पुलिस के खिलाफ व्यापारियों में रोष
 मिश्राना चौकी पुलिस की सतर्कता पर एक बार फिर सवालियां निशान लग गए। बेखौफ चोरों ने चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक कास्मेटिक दुकान का शटर तोड़ दिया। उसमें रखे 80 हजार रुपये समेत करीब एक लाख का सामान बटोर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना के बाद से जहां व्यापारियों में रोष है वहीं दुकानों और खुद की सुरक्षा को लेकर उनमें दहशत भी है। 
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी रजीउद्दीन कास्मेटिक के सामान के थोक विक्रेता हैं। उनकी दुकान मिश्राना पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सुनहरी मस्जिद के पास है। दुकान स्वामी ने बताया कि मंगलवार को वह एजेंटों को देने के लिए 80 हजार रुपये घर से लाए थे। बैंकों की हड़ताल के कारण पैसा बैंक में भी जमा नहीं हो सका। पैसा दुकान में रखकर देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की रात में ही चोरों ने शटर जैक लगाकर सेंट्रल लॉक समेत उखाड़ लिया, जबकि शटर के दोनों तरफ ताले पड़े रहे। चोर दुकान में रखी 80 हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल, मिश्राना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के बाद से व्यापारियों में जहां रोष है वहीं, उनमें दहशत है। व्यापारियों का कहना है कि अब तो हालात ऐसे हैं, कि मिश्राना चौकी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर स्थित दुकानें भी सुरक्षित नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही रात में दो घरों में चोरी
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरेंदा में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों से साइकिल और सौर ऊर्जा की बैटरी चोरी कर ली।
मंगलवार रात में चोरों ने जाकिर के मकान में लगी सोलर लाइट का बैटरी और कामता के घर से साइकिल और दो बकरी चुरा ली। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें