भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 170 एबी के पास से एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाई जा रही लगभग तीन कुंटल दाल, कपड़े की थान, लेडीज सूट, तंबाकू, सैंडिल सहित लाखों का माल बरामद किया है। साथ ही दो लोगों को भी पकड़ा है। बरामद माल और पकड़े गए लोगों को एसएसबी ने कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। बरामद हुए माल की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार रूपए बताई गई है।