हैदराबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने ग्राम पंचायत चठिया मदनी के रोजगार सेवक से असलहों के बल पर बाइक और मोबाइल समेत हजारों की नकदी लूट ली है।
गांव बलारपुर निवासी रोजगार सेवक सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि वह ब्लाक कार्यालय गोला से शाम 7.15 बजे घर लौट रहा था। रास्ते में घरथनियां गांव से आगे सरायन नदी के पास जब वह पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे की दम पर उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर बाइक, मोबाइल और 5400 रुपये लूट लिए और अजान की तरफ बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।