अमीरनगर। चौकी क्षेत्र के कंधरापुर गांव में विवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना फूलबहेड क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी रामविलास चौहान ने अपनी बेटी किस्मत देवी (25) की शादी चार साल पहले कोतवाली मोहम्मदी के गांव कंधरापुर निवासी धर्मवीर के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी। रामविलास चौहान ने पुलिस को दी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि धर्मवीर शराब के नशे में आये दिन मारपीट करता था और दहेज की मांग किया करता था जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कोतवाली मोहम्मदी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।