थाना क्षेत्र के गांव अटौैहापुरवा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतका की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अटौैहापुरवा निवासी मनोज कुमार की शादी एक साल पूर्व सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव फत्तेपुर निवासी शकुंतला (22) से हुई थी। सोमवार की रात को संदिग्ध हालात में शकुंतला की मौत हो गई। जानकारी पाकर मां मालती देवी गांव पहुंची और उन्होंने संदेह जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।